कुताबढ – रानियां रोड पर स्थित गाँव ढाणी सतनाम सिंह से अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करते दो नशा तस्कर हरियाणा एनसीबी की सिरसा यूनिट ने धरे, मुकदमा दर्ज 

ऐलनाबाद, 10 मई ( एम पी भार्गव )हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने जिले के रानिया थाना एरिया मे कुताबढ – रानियां रोड पर स्थित गाँव ढाणी सतनाम सिंह के पास से अवैध नशीले पदार्थ के कारोबार मे लिप्त दो नशा तस्करो को तस्करी मे इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी सिरसा यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री जगजीत सिंह के निर्देशन में सहायक उप निरिक्षक सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ थाना रानिया के एरिया मे मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि दो नशा तस्कर अपनी मोटरसाइकिल पर अवैध नशीले पदार्थ लेकर रानिया की तरफ तस्करी करने आ रहे है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपियों को अवैध नशीले पदार्थ हेरोइन सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुताबढ – रानियां रोड पर स्थित गाँव ढाणी सतनाम सिंह के पास नाका लगाकर आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र भजन सिंह और गुरदास पुत्र कुलवन्त सिंह के रूप मे हुई। दोनों आरोपी गाँव ढाणी सतनाम सिंह के रहने वाले है। राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास से 30.46 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों पर थाना रानिया, जिला सिरसा मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में माध्यमिक मात्रा का मुकदमा दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.