ऑपरेशन सिंदूर: एक के बाद एक धमाकों से दहला पाकिस्तान, लाहौर से रावलपिंडी तक गूंजे धमाके
भारतीय सेना का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर से मचा हड़कंप
नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में अफरा-तफरी मच गई। भारतीय वायुसेना और सेना की संयुक्त कार्रवाई ने पाकिस्तान को गहरा झटका दिया।
लाहौर, कराची, गुजरांवाला, रावलपिंडी और छोर में तेज धमाके
इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के लाहौर, कराची, गुजरांवाला, रावलपिंडी और सिंध के छोर इलाके में तेज धमाके सुनाई दिए। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर भी धमाकों की पुष्टि हुई, जिससे पूरे देश में दहशत का माहौल बन गया।
आतंक के खिलाफ सटीक और जिम्मेदार कार्रवाई
भारतीय सेना ने बताया कि यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ थी और बेहद सटीक तरीके से की गई ताकि आम नागरिकों को कोई नुकसान न हो। ये हमले उन ठिकानों पर किए गए जहां आतंकी गतिविधियों की पुष्टि खुफिया रिपोर्टों से हुई थी।
आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति का संकेत
ऑपरेशन सिंदूर इस बात का स्पष्ट संदेश है कि भारत अब आतंकवाद के प्रति “नो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रहा है और किसी भी आतंकी हमले का जवाब अब सीमापार जाकर दिया जाएगा।
