अमृतसर श्री हरमंदिर साहिब में अरदास करके” नेत्र मित्रा मोबाइल वैन” का शुभारंभ श्री सत्य साईं सेवा समिति पंजाब द्वारा किया गया
अमृतसर 5 मई: अमृतसर श्री हरमंदिर साहिब में सत्य साईं सेवा समिति पंजाब के प्रधान मनिंदर सिंह शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया व सचखंड श्री हरनंदी साहब के मैनेजर राजेंद्र सिंह रूबीऔर श्री सत्य साईं सेवा संगठन अमृतसर के अध्यक्ष संसार चंद सदस्यों एस.के पुंज, सुरिंदर महाजन, जगजीत सिंह, तुषार पुंज, किरतपाल सिंह , अनिल पुंज, डॉ विनोद सेठी ने माथा टेका और अरदास करके “नेत्र मित्रा मोबाइल वैन” का शुभारंभ किया गया ।इस दौरान श्री सत्य साईं सेवा संगठन अमृतसर के अध्यक्ष संसार चंद बताया कि यह नेत्र मित्रा मोबाइल वैन पंजाब के शहरी क्षेत्रों और गांव में जाकर आंखों के पीड़ित या जिन्हें आंखों से संबंधित समस्याएं हैं वह मरीजों का फ्री इलाज किया जाएगा इस वैन में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी जो मरीजों की आंखों का फ्री चेकअप , ऑपरेशन ,आई ड्रॉप्स , मेडिसिन और मैरिजों को फ्री ऐनके भी प्रदान की जाएगी । इस दौरान सत्य साईं सेवा समिति पंजाब यूथ के प्रधान किरतपाल सिंह ने बताया कि यह “नेत्र मित्रा मोबाइल वैन” गांव के उनh क्षेत्रों में जाएगी जहां लोग आंखों का इलाज कराने से वंचित है उन्होंने कहा यह वैन आंखों से संबंधित मरीजों के लिए वरदान की तरह साबित होगी।
