हरियाणा गतका की 11 खिलाड़ियों की टीम चंडीगढ़ से बिहार रवाना , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलों इंडिया यूथ गेम्स का करेगे शुभारंभ

ऐलनाबाद, 4 मई ( एमपी भार्गव ) युवाओं के सबसे बड़े खेल ,खेलों इंडिया यूथ गेम्स जो कि बिहार के पटना और गया जिलों में 4 मई से 15 मई तक खेले जाएंगे । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी खेलो ईंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ करेंगे। खेल विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा हरियाणा गतका टीम को चंडीगढ़ से रवाना किया । गतका एसोशिएशन ऑफ हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी स. स्वर्ण सिंह रतिया को हरियाणा गतका टीम का मैनेजर बनाया गया ।

गतका की नेशनल खिलाड़ी खुशविंदर हरियाणा गतका टीम की कोच होगी । गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी बलजिंदर सिंह तूर कंपटीशन मैनेजर होंगे l खेलों इंडिया गेम्स बिहार 2025 में हरियाणा के 11 गतकाबाज देश के 22 राज्यों के खिलाड़ियों से भिड़ेंगे। हरियाणा की गतका टीम में जुगजीत सिंह, जगजोत सिंह हिसार से हरविंद्र सिंह सिरसा से फर्री सोटी टीम में खेलेंगे। मनदीप सिंह सिरसा से सिंगल सोटी इंडिवीडुअल् व गुरप्रेम सिंह सिरसा से फर्री सोटी इंडिवीडुअल् में खेलेंगे। नेहा करनाल से रिया शर्मा पंचकूला से अमनदीप कौर फतेहाबाद से फर्री सोटी टीम में खेलेंगे, प्रेरणा फतेहाबाद से फर्री सोटी इंडिवीडुअल् में खेलेंगी। निशा और रिया फतेहाबाद से सिंगल सोटी में खेलेंगी ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.