ऐलनाबाद ,सिरसा, 2 मई ( एम पी भार्गव ) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए फेंसिंग (टीम इवेंट) में हरियाणा राज्य के खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। यह ट्रायल 4 मई को सेक्टर-12, फरीदाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए ट्रायल होंगे। प्रत्येक वर्ग से 12-12 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ हो। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक खिलाडिय़ों को सुबह 9 बजे तक ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा। खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर जाएं।
