ऐलनाबाद ,सिरसा ,( एम पी भार्गव )जिला पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपने ही घर में चोरी करने वाले नशेड़ी बेटा व उसकी महिला दोस्त मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार किया । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कीर्ति नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आशु उर्फ आशुतोष पुत्र राजेश कुमार निवासी नोहरिया बाजार सिरसा व उसकी महिला दोस्त अनमोल प्रीत कौर पुत्र बलकौर सिंह निवासी खाजा खेड़ा जिला सिरसा के रुप में हुई है । कीर्ति नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि शांति नगर निवासी निर्मला पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 25 अप्रैल को वह राजस्थान में गई हुई थी । पीछे से उसके नशेड़ी बेटे ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था । पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में 28 अप्रैल को चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नशेड़ी युवक को मात्र 24 घंटे में कीर्ति नगर क्षेत्र से काबू कर पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अपनी महिला दोस्त के साथ मिलकर घर में रखी अलमारी से नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों लोगों की निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद कर ली है । गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।
