मिस्टर, मिस और मिसेज बिहार फैशनईस्टा 2025 का पहला ऑडिशन पटना में सफलतापूर्वक संपन्न

बिहार के 100 प्रतिभागियों ने दिखाया मॉडलिंग, डांस और एक्टिंग का हुनर

पटना: B4U ड्रीम प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस और मिसेज बिहार फैशनईस्टा 2025 के पहले ऑडिशन का आयोजन पटना स्थित कॉसमॉस स्टूडियो में किया गया। इस ऑडिशन में बिहार के विभिन्न जिलों से आए करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने टैलेंट से निर्णायकों को प्रभावित किया।

मुख्य जजों की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने दी शानदार परफॉर्मेंस

ऑडिशन के मुख्य जजों में मिस्टर इंडिया रह चुके प्रसिद्ध मॉडल चक्रपाणि पाण्डेय, बॉलीवुड अभिनेत्री ममता सिंह, और जी बिहार-झारखंड की न्यूज़ रिपोर्टर आत्मजा सिंह शामिल रहे। सभी जजों ने प्रतिभागियों को मॉडलिंग, एक्टिंग और डांसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव

इस मौके पर कॉसमॉस स्टूडियो के ऑनर आदर्श सिंह राजपूत, सौरव कैप्सीमो, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आदित्य पांडे, मॉडल आकाश कुमार, कोरियोग्राफर नव्या, फोटोग्राफर डेमन, राज, त्रिलोकी पांडे समेत कई अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने शो में चार चांद लगा दिए।

वीडियो कॉल से मिस्टर के.के. गोस्वामी की शुभकामनाएं बनीं खास आकर्षण

ऑडिशन के दौरान लोकप्रिय टीवी अभिनेता के.के. गोस्वामी (शक्तिमान, हातिम, गुटुर गु, विकराल और गबराल, श्श्श… कोई है) ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं, जो ऑडिशन का मुख्य आकर्षण बना रहा।

शो का उद्देश्य: प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना

शो के आयोजकों का कहना है कि इस फैशन शो का मुख्य उद्देश्य बिहार के उभरते कलाकारों को एक बड़ा मंच देना है, जिससे वे राष्ट्रीय और बॉलीवुड स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। विजेताओं को नेशनल लेवल फैशन शो और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा।

हर वर्ग से 20 मॉडल होंगे फिनाले के लिए चयनित

शो के फिनाले में मिस्टर, मिस और मिसेज तीनों वर्गों से 20-20 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे बिहार से ऑडिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।

शो में भाग लेने के लिए संपर्क करें

शो से जुड़ी जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी 9294901508 पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.