पक्षी संरक्षण के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में लगाए गए परिंंदे

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया पर्यावरण जागरूकता का सराहनीय प्रयास

टपूकड़ा, 29 अप्रैल। राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गर्मी के मौसम में पक्षियों के संरक्षण हेतु महाविद्यालय परिसर में परिंडे लगाए गए। यह पहल पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने और विश्वास सेवा की भावना को सशक्त करने की दिशा में छात्राओं का एक प्रेरणादायक प्रयास है।

पक्षियों के लिए जल आपूर्ति का नेक उद्देश्य

परिंडे लगाने का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है। इस कार्य के माध्यम से स्वयंसेविकाओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सेवा भाव को भी प्रोत्साहित किया गया।

प्राचार्य सहित संकाय सदस्यों ने की सराहना

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज चोपड़ा, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. रमेश चंद शर्मा एवं सुनील दत्त सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की इस सकारात्मक पहल की सराहना की।

जल सेवा की ली शपथ

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नियमित रूप से परिंडे में जल डालने की शपथ ली, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को इस प्रयास से लाभ मिल सके और वे सुरक्षित रह सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.