Rampur Police Update: अपर पुलिस अधीक्षक ने किया गया मंगलवार परेड का निरीक्षण-मिलक तहसील में नहाल नदी का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में किया गया मंगलवार परेड का निरीक्षण-
आज दिनांक 29.04.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री अतुल श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद कर्मचारीगण का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, बैरिक, पुलिस म्यूजियम, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, गैस कार्यालय, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, 112, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक किया गया तथा रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे मु0आ0 आधारभूत प्रशिक्षण में प्रशिक्षणाधीन महिला मु0 आरक्षियों प्रशिक्षण के संबंध में जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।
मिलक तहसील में नहाल नदी का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने जनपद रामपुर के क्षेत्र मिलक में स्थित नहाल नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने 51 किमी. में फैली नहाल नदी के पुनरोद्धार के लिए कराये जा रहे कार्यों का अधिकारियों से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी मिलक को नहाल नदी की पटरी पर वृहद वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि इस भूमि पर किसी भी दशा में कब्जा न होने पाये। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल सहित तहसीलदार की भी होगी। नहाल नदी के क्षेत्र क्योरार में लगभग 1200 मीटर पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से किये गये कब्जे को मुक्त कराया गया। नहाल नदी की भूमि पर यह कब्जा कई वर्षों पूर्व से था। इसके कब्जा मुक्त होने से स्थानीय व्यक्तियों को सिंचाई की सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम नवदिया में कब्जा मुक्त करायी गयी नहाल नदी की भूमि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को नदी की पटरी पर वृक्षारोपण का कार्य शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिये हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने नदी की तलहट में जगह-जगह खन्दल बनाने के निर्देश दिये गये। इससे नदी का वाटर लेवल बना रहेगा और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता भी बनी रहेगी। इसी दौरान डीएम व एसपी ने ग्राम नगला उदई से होकर जाने वाली नहाल नदी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मिलक को निर्देशित किया कि नहाल नदी क्षेत्र में जहॉ-जहॉ अवैध कब्जे पाये जाते हैं, उनका अभिलेखीय आधार पर परीक्षण करते हुए उन्हें त्वरित हटाये जाने की कार्यवाही की जाये।
नदी से अवैध कब्जा एवं पटरी पर वृक्षारोपण का कार्य अभियान चलाकर माह मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, जिसका सत्यापन जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया जायेगा। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से कहा कि इस नदी पर पुनरोद्धार का कार्य बहुत वर्षों बाद किया जा रहा है, इससे जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों को सिंचाई की उपलबधता सुनिश्चित हो सकेगी। जिलाधिकारी ने नगला उदई में सहकारी समिति के सामने स्थित ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से किये गये कब्जे को मुक्त कराने के निर्देश दिये और साथ ही भूमि पर मिट्टी का भराव कराकर उसका समतलीकरण करने हेतु भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम क्योरार में ग्राम प्रधान द्वारा बनाये गये अन्तेष्टि स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान द्वारा अन्तेष्टि स्थल पर फूलों की वाटिका बनाई गई है। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रशंसा करते हुअ ग्राम प्रधान को इसी प्रकार से अन्तेष्टि स्थल की खूबसूरती बनाये रखने के निर्देश दिये। इस अन्तेष्टि स्थल के पास नहाल नदी प्रवाहित है। जिस पर कुछ लोगों द्वारा नहाल नदी की भूमि पर कब्जा किया गया है, जिसे 7 दिन के भीतर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने एसडीएम मिलक को दिये।
