• अक्षय तृतीया पर खरीदें डिजिटल सोना• 29 अप्रैल से 5 मई, 2025 तक मनाया जाएगा जियो गोल्ड 24K डेज़।• प्रति उपयोगकर्ता 10 लेनदेन तक ही यह ऑफर वैध होगा।
मुंबई, 28 अप्रैल, 2025: हिंदुस्तान में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोना खरीदना की पुरानी परंपरा है। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए ‘जियो गोल्ड 24K डेज़’ के दौरान डिजिटल सोना खरीदें और 2 प्रतिशत तक अतिरिक्त सोना मुफ़्त पाएं। यह विशेष ऑफ़र जियोफ़ाइनेंस और मायजियो ऐप के उन ग्राहकों के लिए है जो अक्षय तृतिया पर डिजिटल सोना खरीदना चाहते हैं। 29 अप्रैल से 5 मई, 2025 तक मनाया जाएगा जियो गोल्ड 24K डेज़।
कंपनी ने डिजिटल सोने की खरीदारी को काफी आसान बनाया है। 9,999 रु तक का डिजिटल सोना खरीदने पर ग्राहक को खरीददारी के मूल्य के 1 फीसदी के बराबर मुफ्त सोना मिलेगा। वहीं 10 हजार या उससे अधिक की खरीददारी पर 2 प्रतिशत तक मुफ्त गोल्ड मिलेगा। ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को चैकआउट के वक्त 1 फीसदी सोने के लिए JIOGOLD1 और 2 फीसदी के लिए JIOGOLDAT100 वाला प्रोमो कोड इस्तेमाल करना होगा। ऑफ़र अवधि के दौरान प्रति उपयोगकर्ता 10 लेनदेन तक के लिए ही यह ऑफर वैध होगा।
डिजिटल गोल्ड के लिए ग्राहकों को खरीदारी के समय से 72 घंटों तक इंतजार करना होगा। उसके बाद ही मुफ्त में मिला सोना उनके एकाउंट में दिखाई देगा। एक ग्राहक अधिकतम 21 हजार तक का मुफ्त सोना प्राप्त कर सकता है। यह ऑफ़र केवल सोने की एकमुश्त खरीद पर ही वैध है, न कि गोल्ड SIP पर। ऑफ़र के नियम और शर्तों के लिए :
https://tinyurl.com/5cd7mm62 पर विजिट करें।
स्निग्धा श्रीवास्तव, खबरें जंक्शन न्यूज पोर्टल की संपादक एवं संचालक हैं और इसका मुख्य कार्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है। SNIGDHA SRIVASTAVA एक पत्रकार, लेखक है। मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में ही इनका जन्म से लेकर स्कूल तक शिक्षा-दीक्षा हुई। स्निग्धा ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद इन्होंने बीएचयू (बनारस हिन्दू यूनीवर्सिटी) पत्रकारित्रा की डिप्लोमा डिग्री ली है। जिसके बाद SNIGDHA SRIVASTAVA, नोएडा के कई न्युज पोर्टल में पिछले 10 सालों में कार्य किया है। वर्तमान समय में स्निग्धा खबरें जंक्शन न्यूज पोर्टल और यूटूब चैनल का संचालन कर रही है।
