भिवाड़ी : कबाड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

नारायण बिहार में देर रात लगी आग से मचा हड़कंप

भिवाड़ी : भिवाड़ी से सटे हरियाणा बॉर्डर के आंकेड़ा गांव स्थित नारायण बिहार में रविवार देर रात एक कबाड़ी के गोदाम और दो लकड़ी के गोदामों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के कारण पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तीन दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग की सूचना मिलते ही रेवाड़ी, धारूहेड़ा, मानेसर, तावड़ू और नगर परिषद रीको से करीब तीन दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रात 1 बजे के आसपास लगी आग, कारण अज्ञात
यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि लाखों रुपये की लकड़ी और कबाड़ जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.