हिसार में रह रहे पाकिस्तानी परिवार को कैंप भेजा

वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहा था; सभी 15 सदस्यों को दिल्ली पाकिस्तानी कैंप में भेजा

हिसार के बालसमंद से एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार को दिल्ली भेज दिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस परिवार में कुल 15 सदस्य हैं। परिवार पिछले 7 महीने से बालसमंद में रह रहा था।
परिवार में 3 लड़कियां, 8 बच्चे, 3 महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। ये सभी पाकिस्तान के सिंध हैदराबाद से आए थे। परिवार 25 अगस्त 2024 से वीजा समाप्त होने के बाद भी यहीं रह रहा था। परिवार एक निजी अस्पताल की जमीन पर बने कमरे में रह रहा था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.