यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: आज दोपहर 12:30 बजे जारी होंगे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम

55 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) आज, 25 अप्रैल 2025 को हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी

बोर्ड द्वारा सभी मूल्यांकन प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और अब रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में धैर्य बनाए रखें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.