पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तस्वीरें जारी, TRF ने ली जिम्मेदारी

30-35 साल के आतंकियों की पहचान, छोटी दाढ़ी-मूंछ और पूरी तैयारी के साथ थे पहुंचे

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

पहलगाम : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हमलावरों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनमें 30-35 वर्ष की उम्र के इस्लामिक आतंकी दिखाई दे रहे हैं। इनकी पहचान छोटी दाढ़ी और मूंछों वाले युवकों के रूप में हुई है।

लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन “द रेजिस्टेंस फ्रंट” (TRF) ने ली है। संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले को अंजाम देने का दावा किया है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

स्थानीय सहयोग से आतंकियों ने की रेकी
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि दो स्थानीय मुसलमानों – मोहम्मद आदिल और मोहम्मद आसिफ – ने आतंकियों को रेकी करने में मदद की थी। इन दोनों ने आतंकियों को इलाके की जानकारी दी और सुरक्षित रास्तों का पता लगाने में सहयोग किया।

जंगल में छिपे थे 5-6 आतंकी, बैग में ड्राई फ्रूट और गोलियां मिलीं
सूत्रों के अनुसार, जंगल में 5 से 6 आतंकी छिपे हुए थे जो पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके बैगों में भारी मात्रा में गोलियां और साथ ही ड्राई फ्रूट्स भी बरामद हुए हैं, जिससे यह साफ होता है कि वे लंबे समय तक जंगल में टिकने की योजना के साथ आए थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.