लखनऊ ब्रेकिंग: राजधानी में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम

उतरेठिया रेलवे ट्रैक पर रखा गया लोहे का दरवाजा, जांच में जुटी पुलिस

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

लखनऊ ब्रेकिंग: राजधानी लखनऊ के बक्कास-उतरेठिया स्टेशन के पास ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। रेलवे ट्रैक पर लोहे का दरवाजा रखा गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। यह वारदात उस समय सामने आई जब ट्रेन गुजरते समय दरवाजा टूटकर बिखर गया और उसके टुकड़े अप और डाउन लाइन के बीच फैल गए।

पेंड्रोल क्लिप भी निकाली गई, जानबूझकर की गई छेड़छाड़
रेलवे की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पटरियों में लगी पेंड्रोल क्लिप भी निकाली गई थी। यह दर्शाता है कि ट्रैक के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी, ताकि दुर्घटना हो सके।

7 दिन में दूसरी बार ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश
इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सात दिन के भीतर यह दूसरी कोशिश है जब ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई है। पहले भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी।

रेलवे UTR इंचार्ज ने दी जानकारी, केस दर्ज
रेलवे UTR इंचार्ज अनिल कुमार पांडे ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.