हापुड़ से भी शुरू हुई ‘प्यार की पोस्टिंग’ की कहानी, अब तो हद हो गई…!!

महिला सिपाही प्रेमी संग हुई फरार, मंदिर में रचाई शादी

हापुड़, उत्तर प्रदेश: पुलिस विभाग में एक बार फिर से वर्दी और वफा की कहानी ने सबको चौंका दिया है। हापुड़ जिले में तैनात महिला सिपाही निर्मला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, और दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, निर्मला तीन बच्चों की मां है और लंबे समय से एक युवक के साथ प्रेम संबंधों में थी। इस बीच जब मामला परवान चढ़ा, तो दोनों ने घर-परिवार की परवाह किए बिना मंदिर में सात फेरे ले लिए।

क्या है पूरा मामला?
महिला सिपाही हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात थी। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अपने प्रेमी के संपर्क में थी। अचानक दोनों गायब हो गए। कुछ ही समय बाद उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

प्रेमी की पत्नी ने दर्ज कराया केस
इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब प्रेमी युवक की पत्नी ने देहात थाने में केस दर्ज करवा दिया। महिला का आरोप है कि

“मेरे पति ने मुझे छोड़कर महिला सिपाही से शादी कर ली, मेरी जिंदगी तबाह कर दी।”

पुलिस महकमा शर्मसार
इस घटना से हापुड़ पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि

“क्या वर्दी में रहकर भी कानून का मजाक उड़ाना आसान है?”
वहीं विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

मुख्य बातें:

महिला सिपाही निर्मला हापुड़ में थी तैनात

तीन बच्चों की मां, प्रेमी संग मंदिर में की शादी

प्रेमी की पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

पुलिस विभाग कर रहा मामले की जांच

#HapurNews #महिला_सिपाही #VardiMeinIshq #UPPoliceControversy

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.