मीरापुर: पत्रकार के नवजात जुड़वा पौत्र-पौत्री का निधन 

मीरापुर- कस्बें के एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता जोगेन्द्र चौधरी की पुत्रवधु ने करीब एक माह पूर्व दो जुड़वा बच्चों(लड़का-लड़की) को जन्म दिया था जिसके बाद घर मे खुशियों का माहौल था किंतु अचानक तीन दिन पूर्व दोनों नवजातों की तबियत बिगड़ गई तथा शनिवार को पत्रकार जोगेन्द्र चौधरी के नवजात पौत्र व रविवार को नवजात पौत्री का बीमारी के चलते निधन हो गया।जिससे परिवार में शोक छा गया।पत्रकार के आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। प्रेस क्लब मीरापुर ने बच्चों ने निधन पर शोकसभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल शर्मा,ऋतु मोहन, नलिन वर्मा,सोनू धीमान,राजेश शर्मा, शाहनवाज सोनू, समून राइन, संदीप कुमार,आबिद अली,राजेन्द्र चौधरी, विपिन राठौर,आफताब आलम,वासुदेव शर्मा,धर्मोद चौधरी,आस मोहम्मद कैफ,कोमल कुमार,नईम चौधरी,जावेद जामिया,फरीद अंसारी आदि शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.