बिग ब्रेकिंग: मिर्जापुर के खैरा बाजार में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी विवेक सिंह फरार

बीच बाजार बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, युवक घायल

रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर: मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा बाजार में आज दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिसमें युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
गोली चलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की गई।

दुर्दांत अपराधी विवेक सिंह पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी विवेक सिंह एक दुर्दांत अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के चलते वह पहले भी एक हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है।

मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आज का विवाद मामूली था, लेकिन विवेक सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी, जिससे युवक घायल हो गया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। कछवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.