रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह- नवम्बर 2023 का वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर किया गया समापन

रामपुर. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा अम्बेडकर पार्क पर यातायात माह-नवम्बर 2023 का समापन किया गया। यातायात जागरुकता के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रैफिक पुलिस होगगार्ड व पीआरडी के जवानो व वाहन चालको , टैम्पू व ई-रिक्शा वाहन के चालकों को यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारियाँ दी गयी, सड़क सुरक्षा यातायात माह नवम्बर 2023 जागरूकता अभियान को पुलिस अधीक्षक द्वारा दो पहिया चालको को हेलमेट वितरित कर यातायात माह का समापन कराया गया। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कराने हेतु लोगों को हेलमेट पहनने, सेफ्टी बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित करते हुए सावधानी पूर्वक रोड पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने हेतु विस्तार पूर्वक बताया गया एवं रोड सेफ्टी के प्रति लोगो को जागरुक किया गया तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुक रहकर उनका पालन करने की अपेक्षा की गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डा संसार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी यातायात संगम कुमार, निरीक्षक यातायात अवधेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.