रामपुर। खनन माफियाओं द्वारा जनपदीय सीमा में किये जा रहे अवैध खनन की प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद के विभिन्न थानों में खनन अधिनियम के अन्तर्गत 26 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिनमें 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।अवैध खनन में संलिप्त 11 खनन माफियाओं के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के अन्तगर्त कार्यवाही करते हुये 4 अभियोग पंजीकृत किये गये है। जिनमें 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खनन माफियाओं द्वारा जिन वाहनो से अवैध खनन किया जाता था उन पर भी रामपुर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन का परिवहन करने वाले 33 वाहन सीज किये गये, 295 का चालान किया गया है तथा 6,95,000 रूपये का जुर्माना वसूला गया है। उक्त पंजीकृत अभियोगो के नामित तथा प्रकाश में आये खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति का पता किया जा जा रहा है जिसमें अवैध रूप से अर्जन की गयी संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) की कार्यवाही करते हुए जब्त की जायेगी। रामपुर पुलिस द्वारा उक्त गैंगस्टर एक्ट व अवैध खनन के पंजीकृत अभियोगों के गिरफ्तारी हेतु शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही है। रामपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन को लेकर पूर्व से ही कड़ी कार्यवाही की जाती रही है तथा भविष्य में भी अवैध खनन / परिवहन की सूचनाओं का संज्ञान लेकर खनन माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
