3 दिसम्बर को मुख्यमंत्री करेंगे रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सम्मानित

रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को  प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके है सम्मानित

रामपुर. राज्य स्तरीय पुरस्कार-2023 प्रदान किए जाने के लिए शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा जनपद रामपुर का चयन दिव्यांगों को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में चिन्हित किया गया है। शासन स्तर से लिए गए निर्णय और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बारे में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ को औपचारिक रूप से पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी को डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार से 3 दिसम्बर 2023 को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए विशेष रूप से मिशन समर्थ 2.0 चला कर उन्हें जरूरी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए अपने स्तर से अभिनव कार्य किए गए हैं। जिलाधिकारी के इन कार्यों को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है और अब उन्हें विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.