घर वापसी के लिए तरस रहे हैं कई भाजपाई दिग्गज नेता, ना इधर के रहे ना उधर के, अब राम ही रखवाला

भटकते हुए नेता और उनकी राजनीतिक गलतियां

ऐलनाबाद (डॉ एम पी भार्गव ): “भटक रहे हैं महफ़िलों में किरदार उनके, जिन्होंने खुद के अपनों को दिए राजनीतिक घाव” यह पंक्तियां उन भाजपाई दिग्गजों पर पूरी तरह फिट बैठती हैं जिन्होंने चुनावी मैदान में बगावती तेवर अपनाए और अपनी ही पार्टी के खिलाफ गद्दारी की। ये नेता समझ नहीं पाए कि अपनी पार्टी का भविष्य अंधकारमय नहीं था, बल्कि वे खुद ही अंधकार में थे।

भाजपा छोड़ने के बाद राजनीतिक भविष्य संकट में
हरियाणा में कांग्रेस सरकार की संभावना को देखते हुए कुछ भाजपाई दिग्गजों ने भाजपा को अलविदा कहा। हालांकि, वे भाजपा की रणनीति और राजनीति को ठीक से नहीं समझ पाए। भाजपा ने हरियाणा में हैट्रिक लगाकर उन चेहरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, जिन्होंने पार्टी का विरोध कर अपने ही राजनीतिक भविष्य को संकट में डाल दिया।

घर वापसी की राह में रुकावटें
ऐसे भाजपाई दिग्गजों की घर वापसी अब आसान नहीं नजर आ रही है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि दागी और बागी चेहरों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। इसके बावजूद, कुछ नेता अब भी वापसी की कोशिश कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि वे भाजपा में वापसी कर पाएंगे या फिर अपनी राजनीतिक गलतियों के साथ भटकते रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.