रामपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रामपुर। ग्राम धनेली उत्तरी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए आश्वासन दिया कि वे सदैव उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने और आगामी पंचायत, विधानसभा तथा निकाय चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आने वाले पंचायत चुनाव में हम ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत की सीटें जीतकर दोबारा भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी ब्लॉक प्रमुख बनाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे आधी रात को भी खुले हैं। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला मंत्री महेंद्र सैनी, चेयरमैन दिनेश गोयल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.