सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करने वाला युवक 10,300 रुपए की सट्टा राशि सहित काबू  

ऐलनाबाद, 18 मार्च (एम पी भार्गव ) पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुशार गैरकानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिंग थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए डिंग मंडी क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक युवक को 10300 रुपए की सट्टा राशि के साथ काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अकाशदीप पुत्र साहब दयाल निवासी डिंग मंडी जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि डिंग थाना की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग मंडी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक युवक को 10300 रुपए की सट्टा राशि के साथ काबू कर लिया । डिंग थाना प्रभारी ने बतलाया कि गिरफ्तार गए व्यक्ति के खिलाफ थाना डिंग में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.