पुलिस लाइन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर में होली पर्व के सकुशल संपन्न होने के उपरांत दिनांक 15.03.2025 को पुलिस लाइन मीरजापुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निवेदिता भट्टाचार्जी (भारतीय राजस्व सेवा, डिप्टी डायरेक्टर) सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

अबीर-गुलाल के साथ दी गई शुभकामनाएं
समारोह के दौरान पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

जनपद पुलिस को मिला प्रोत्साहन
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जनपदीय पुलिस बल को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने पुलिस बल के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों को निष्ठा व मनोयोग से निभाने के लिए प्रेरित किया।

पत्रकारों व जनपदवासियों को शुभकामनाएं
एसएसपी मीरजापुर ने जनपदीय पुलिस बल के साथ-साथ पत्रकार बंधुओं, सम्मानित व संभ्रांत व्यक्तियों और समस्त जनपदवासियों को भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित अधिकारीगण
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

रंगों और उल्लास से सराबोर रहा होली मिलन समारोह!

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.