जिला जेल में नेत्र जांच शिविर में 113 कैदियों की जांच

ऐलनाबाद ,सिरसा, 10 मार्च ( एम पी भार्गव )
जिला जेल में रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंप में कुल 113 कैदियों की जांच की गई व 47 को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। साथ ही, आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। कैंप के दौरान डॉ दीपिका नेत्र एंड ग्लूकोमा केयर सेंटर से डॉ दीपिका बंसल की टीम राजकुमार, साहिल सोनी, सुमन, निर्मल सिंह, दीपक सोनी ने नेत्र जाँच करते हुए आंखों की देखभाल संबंधी जानकारी प्रदान की। जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जिला जेल में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 113 कैदियों के आँखों की जांच की गई है। शिविर के दौरान दवाइयां और 47 कैदियों को चश्में भी निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। जिला जेल में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। नेत्र जांच शिविर के दौरान उप अधीक्षक मोहन सिंह  व  वरूण गोदारा , रोशनलाल, देवीलाल सावक बिश्नोई , काउंसलर चंद्रपाल झोरड़, बिन्दरपाल व सेठ रामदत्त गनेरीवाला चैरिटेबल ट्रस्ट से गुरबचन सिंह पटवारी आदि मौजूद रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.