वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन का लाभ लाभार्थियों को समय से मिल रहा है – हर्षवर्धन आर्य

उझानी। ब्लॉक उझानी, कादरचौक और अंबियापुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बी.डी.सी) का प्रशिक्षण वर्ग उझानी के शिवाश्रय रिसोर्ट में हुआ, जिसका शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेंद्र सिंह राजपूत ने शुभारंभ किया।

उद्धघाटन सत्र की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने की, मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने केन्द्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याणकारी योजनाएँ को विस्तार से बताया कहा कि योगी-मोदी सरकार में हर वर्ग को पात्रता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना को बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन का लाभ लाभार्थियों को समय से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर गांव और घर तक पहुंचने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

दूसरा सत्र में अध्यक्षता प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने की मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व आँवला जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह भाजपा की कार्य पद्धति संवाद एवं सोशल मीडिया सफल कहानियां एवं अनूठी पहल करना के उपयोग को भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति विषय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए प्रशिक्षण करती है। हमारी कार्यपद्धति ही हमारा प्रशिक्षण है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसार आचार्य कौन? जो अपने आचरण को सिखाता है वह आचार्य है। भाजपा कार्य पद्धति की एक फैक्टरी है। भाजपा के कार्यकर्ता को स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जुड़कर अपनी भूमिका रखनी चाहिए। पार्टी की विशेषता है कि वह कार्यों का विभाजन करके अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भिन्न-भिन्न व्यवस्थाओं में लगाकर उनका निर्माण करती है।

तृतीय सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा पूरन लाल लोधी ने भाजपा का इतिहास विचारधारा भागीदारी जनाधार विस्तार में कहा भारतीय जनता पाटी की शुरुआत जनसंघ काल से हुई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्तर पर समाज हित के लिए बहुत से आंदोलन कर उनके नेतृत्व में कश्मीर एवं राष्ट्रीय अखंडता के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा तथा कश्मीर को किसी भी प्रकार का विशेषाधिकार के रूप में देश से अलग करने का विरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, जो अब ‘सबका साथ, सबका विकास की घोषणा के साथ एक नए भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भी बन गई है।

चौथ सत्र की अध्यक्षता प्रमुख वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने की, मुख्य वक्ता के रूप में एटा विधायक विपिन कुमार वर्मा ने आदर्श व कुशल जनप्रतिनिधि को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि बीडीसी सदस्य अपनी अहमियत खुद बनाएं, जो भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उनका समय-समय पर निरीक्षण करें। लोगों का काम कराने के लिए आपको जागरूक होने के साथ सरकारी योजनाओं के प्रीति सरकारी कार्यालयों से जानकारी भी जुटा कर उनका लाभ दिला सकते है, लोग स्वयं आपके साथ जुड़ेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया और बीडीसी सदस्यों से कहा कि वे बूथ स्तर पर जाएं और लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस से आपकी धीरे धीरे पहचान बनेगी ऐसे ही आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि बन सकते है।

चौथे सत्र के समापन उपरांत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्ड को उत्तम वार्ड बनाने की शपथ ली और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान, धीरज पटेल, अखिल अग्रवाल, राकेश शाक्य, सर्वेश शाक्य, अजय तोमर, अमित शर्मा, आनंद मिश्रा, उधयवीर दिवाकर, अशोक तोमर, विवेक, हरेंद्र उपाध्याय, सत्यभान, सेवाराम कश्यप, जितेंद्र, रजत, सुखपाल वर्मा, प्रशांत वार्ष्णेय, मोहित राज, गगन राठी, अमन पाराशरी, विशेष कांत, आदि बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.