बजट सरकार की विफलताओं का प्रतीक – नोमान खां, शहर अध्यक्ष कांग्रेस

कागजी बजट पर कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया

रामपुर। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ कागजी है। हर साल की तरह इस बार भी इसे कॉपी-पेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में भाजपा के चार विधायक हैं, लेकिन इसके बावजूद एक भी फैक्ट्री नहीं बन पाई है। इस बजट में रामपुर की जनता को कुछ भी नया नहीं मिला है।

सरकार की विफलताओं का बजट में कोई बदलाव नहीं

नोमान खां ने बजट को सरकार की विफलताओं का पुलिंदा बताते हुए कहा कि सरकार यह तक बताने में नाकाम रही कि बजट में कोई नया क्या है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार को विकास में कोई विश्वास नहीं है। यदि सरकार को विकास की परिभाषा तक नहीं पता, तो विकास कैसे होगा?

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.