मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर जवानों से कराई दौड़

परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए करायी गयी ड्रिल

रवि यादव की रिपोर्ट

मीरजापुर। आज शुक्रवार को मीरजापुर के पुलिस अधीक्षक ‘अभिनंदन’ ने साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।

परेड के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ‘अभिनंदन’ ने जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। इसके बाद परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल करायी गयी।
साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112 वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने परेड के बाद पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज,यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.