इंस्पेक्टर रवेन्दर सिंह यादव ने बैंकट हाल संचालक के साथ किया बैठक का आयोजन

बैंकट हॉल संचालको को कैमरे लगाने और गार्ड की नियुक्ति के दिए आदेश

मीरापुर। शनिवार को थाना मीरापुर परिसर में इंस्पेक्टर रवेन्दर सिंह यादव ने बैंकट हाल संचालकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने बैंकट हॉल संचालको को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बैंकट हॉल मे कैमरे लगाएं जाए साथ ही बैंकट हॉल के बाहर गार्ड की नियुक्ति की जाए।
उन्होंने कहा कि फ्लेक्स बोर्ड लगाएंगे जिसमें शराब पीना मना है, हर्ष फायरिंग करना मना है, आतिशबाजी करना मना है लिखा होना चाहिए।
इंस्पेक्टर ने बैंकट हॉल के चारों ओर कैमरा लगवाने और सरकार द्वारा दिए गए सभी मानको का पालन करने का निर्देश दिया और कहा कि यदि कोई बैंकट हॉल संचालक इनका पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कमल नेन छाबड़ा,धीरेंद्र कम्बोज, कमलकान्त आर्य,राजू सैनी, उस्मान अंसारी,उजेर अहमद, गुलफाम अहमद,सतेन्दर सिंह, शिवम राजवंशी, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.