हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ में सपरिवार स्नान कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

प्रयागराज: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वह सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज पहुंचे, जहां स्थानीय भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे।

सनातन संस्कृति की धरोहर महाकुंभ में की विशेष पूजा
सीएम नायब सिंह सैनी ने परिवार सहित अरैल पहुंचकर संगम में स्नान किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में साधु-संतों से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया भव्य स्वागत
महाकुंभ नगर में आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महाकुंभ केवल आस्था का संगम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक है, जिसे पूरा विश्व देख रहा है और गौरव की अनुभूति कर रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.