बदायूँ: 500 जोड़ों का सामूहिक विवाह 02 फरवरी को आयोजित होगा

बदायूँ: जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 02 फरवरी 2025 को प्रातः 08ः30 बजे से किया जाएगा। यह कार्यक्रम एच.पी. इंस्टीट्यूट के ग्राउंड, दातागंज रोड, बदायूँ में आयोजित होगा, जिसमें लगभग 500 जोड़ों का विवाह सम्पन्न होगा।

विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे विभिन्न क्षेत्रों के जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इनमें विधानसभा क्षेत्र बिल्सी, बदायूँ, शेखूपुर, बिसौली, सहसवान और विकाखण्ड सालारपुर, वजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, इस्लामनगर, दहगवां, सहसवान, अम्बियापुर, कादरचौक, उझानी, जगत, और नगर निकाय क्षेत्र जैसे बदायूँ, बिल्सी, रुदायन, इस्लामनगर, बिसौली, वजीरगंज, सैदपुर, फैजगंज बेहटा, मुडिया धुरेकी, उझानी, कछला, कुँवरगांव, ककराला, सखानू, गुलड़िया, सहसवान, और दहगवां के जोड़े शामिल होंगे।

सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश

जिला मजिस्ट्रेट निधि श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को सामूहिक विवाह के आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.