मिर्जापुर – बसंत पंचमी स्नान पर्व की तैयारियों का निरीक्षण

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आगामी बसंत पंचमी स्नान पर्व हेतु विंध्याचल में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने कहा कि मंदिर और घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। साथ ही, मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी से कहा कि मां विंध्यवासिनी देवी के ध्वज का दर्शन श्रद्धालुओं को दूर से ही प्राप्त हो सके, इसके लिए बेहतर प्रबंध किए जाएं।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं जैसे पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश आदि सुचारू रूप से 5 फरवरी 2025 तक चलती रहेंगी, ताकि बसंत पंचमी स्नान पर्व को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

इससे पूर्व, जिलाधिकारी ने नटवा चैकी/जौनपुर तिराहा और जिगना पाली बार्डर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों को जाम न लगे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिगना पाली बार्डर पर तैनात पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्व का निर्वहन करने की बात कही। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आने-जाने वाले यात्रियों को अनायास परेशान न किया जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.