सिकंदराबाद: 4 करोड़ 65 लाख की लागत से होगा सड़कों की मरम्मत का कार्य

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज ने सड़को की मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग से 4 करोड़ 65 लाख की धनराशि को स्वीकृत करवाया गया है। विधायक लक्ष्मीराज ने बताया कि बुलंदशहर-झाझर से इनायतपुर संपर्क मार्ग,महेपा संपर्क मार्ग, नूरपुर की मँडैया से गढ़ी वाया चन्दन की मँडैया संपर्क मार्ग, सनोटा रजवाहे से बराल संपर्क मार्ग,राजारामपुर से किशनपुर वाया विशनपुर संपर्क मार्ग, चंदपुरा-आफसाबाद रोड से मोहाली संपर्क मार्ग, बुलंदशहर-झांझर मार्ग से कादरपुर-खानपुर संपर्क मार्ग, एच.एस.के. (एच.एस.100) से सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग वाया चोला रेलवे संपर्क मार्ग आदि की मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग से धनराशि स्वीकृत हो गयी है। बहुत जल्द ही उक्त सभी मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जायेगा। विधायक ने कहा कि मेरी प्राथमिकता सिकंदराबाद विधानसभा को एक विकसित विधानसभा बनाकर पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाना है ,और इसके लिए मैं हमेशा प्रयासरत हूँ|

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.