रोटरी क्लब भिवाड़ी द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस महोत्सव मनाया गया

भिवाड़ी: रोटरी क्लब भिवाड़ी द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में खंडेलवाल एजेंसीज़, अजंता चौक के प्रांगण में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान राम जी की माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई।

कार्यक्रम में आरपीएस स्कूल और सेवा भारती के बच्चों ने बहुत सुंदर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों के लिए अतिथियों ने उन्हें पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर आए हुए अतिथियों ने समाज में अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान, बच्चों में संस्कार और समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. रूप सिंह, वैश्य महासंघ समिति के अध्यक्ष सीए आरके गुप्ता, रोटेरियन आरके भारद्वाज, रोटरी चार्टर प्रेसिडेंट आरसी जैन, सीपी कर्नल, सुनीता सोनी, कल्पना खंडेलवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. गोपेश बंसल ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मनोज जैन, राजकुमार गोयल, श्वेता जैन, कामना भारद्वाज, प्रियंका शर्मा, बरखा झालानी, आशा झालानी, एडवोकेट अजय अग्रवाल, रोटरी सचिव हेमंत शर्मा, प्रशांत खंडेलवाल, वीके कपूर, अशोक वासुदेव, पुनीत गुप्ता, एलएन शर्मा, केशव भारद्वाज, सीएस गुप्ता, डॉ. सीपी भारद्वाज सहित रोटरी क्लब भिवाड़ी, भारत विकास परिषद, रेड क्रॉस, वैश्य महासंघ समिति, इनरव्हील क्लब, और खंडेलवाल समाज के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंच संचालन योगेश जैन ने किया, और कार्यक्रम के अंत में रमाकान्त झालानी एवं नीरज झालानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.