इब्तिदा संस्था को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

ब्लॉक मालाखेड़ा: 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक मालाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में इब्तिदा संस्था को 2023/24 में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में संपादित उत्कृष्ट कार्यों हेतु मान्यता स्वरूप सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपखंड प्रशासन मालाखेड़ा, अलवर द्वारा प्रदान किया गया।

इब्तिदा संस्था के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर यतेजी, लोकेशन कॉर्डिनेटर अजरूद्दीन, सुभाष, साहब सिंह, सुरेंद्र, सविता प्रमोद, फरमीना, रघुनाथ जी सहित अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

संस्था द्वारा 36वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें संस्था के उत्कृष्ट कार्यों और समाज में योगदान को सराहा गया। इस आयोजन में बालिका शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।

इब्तिदा संस्था का यह सम्मान उनके द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों और समाज में महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण समुदाय के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता प्रदान करता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.