मीरापुर: गोवर्धन भगवान को लगाया गया अन्नकूट प्रसाद का भोग

मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र में गोवर्धन पर्व बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान घरों में भगवान गोवर्धन जी को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया गया।
सोमवार को मीरापुर कस्बें व देहात क्षेत्र में गोवर्धन पर्व परम्परागत तरीके से धूमधाम तरीके से मनाया गया।इस दौरान लोगों ने अपने घरों में गऊ के गोबर से निर्मित भगवान गोवर्धन की प्रतिमा की परिवार के साथ मिलकर पूजा की,वही अधिकांश मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण व भगवान गोवर्धन को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया गया इसके बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.