प्रशिक्षण वर्ग संगठन का प्राणतत्व और कार्यकर्ताओं को तराशने का माध्यम- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर जनपद के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु जिले में कुल 5 प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन में 900 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख के साथ बैठक की।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हमारी पार्टी सेवा कार्य, संगठनात्मक कार्य, सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुँचाने आदि कार्य पार्टी द्वारा समय-समय पर कराए जाते हैं। भाजपा लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर संवाद करती है। लगातार हमारे कार्यकर्ता सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखते रहे हैं। पार्टी द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एक बड़े तबके का प्रतिनिधित्व करते हैं। समय-समय पर पार्टी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के परिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया जनपद में 5 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे जो कि 17 नवंबर से प्रारंभ होकर 21 नवंबर को समापन होगा। जो कि बदायूँ में 17 नवंबर, दातागंज में 18 नवंबर, सहसवान में 19 नवंबर, बिसौली में 20 नवंबर, उझानी में 21 नवंबर को आयोजन होगा। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और नीतियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

इस मौके पर शैलेन्द्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य, केशव चौहान, धीरज पटेल, लोकसभा विस्ताक मोहित सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ओमकृष्ण, यादवेन्द्र शाक्य, अनेकपाल पटेल, दिनेश कुमार सिंह, सुभाष गुप्ता, जितेंद्र साहू, मनोज गुप्ता, संजीव पहलवान, निगमेश्वर मिश्रा, महेश शर्मा, दुष्यंत सिंह, सेवाराम कश्यप, देवेन्द्र राजपूत, संदीप चौहान, अनुराग दिक्षित, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेश तोमर, अंशुमान गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.