रामपुर में अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन का शानदार ओपन माइक कार्यक्रम

रामपुर: अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन, एक सामाजिक और साहित्यिक संस्था, ने रामपुर के बिग बॉस कैफे में एक शानदार ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। समापन पर सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर जनक चौधरी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतिभाशाली कलाकारों का प्रदर्शन
कार्यक्रम में शहर भर के उभरते हुए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कविताओं की प्रस्तुति में आयुषी अग्रवाल, अब्दुल हनन, गंगा सिंघल, अनीस अहमद, कार्तिक जायसवाल, प्रथम खंडेलवाल, हिमांशु वर्मा, आकृति, अभिव्यक्ति, और अमर ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। गायन में प्रथम गुप्ता, अंशिका वार्ष्णेय, आव्या कपूर, माधव श्रीवास्तव, शुभ वर्मा, शिवम शर्मा, प्रियांशु, सूफियान, हर्षल, ऋषभ, यश भटनागर और वत्सल ने अपनी आवाज का जादू चलाया।

कॉमेडी और संचालन
इस कार्यक्रम में शौर्य सक्सैना, आयुष चौहान और अंशिका जिंदल ने अपनी स्टैंड अप कॉमेडी से दर्शकों को हंसी से लोट-पोट कर दिया। संचालन की जिम्मेदारी मैनेजिंग डायरेक्टर आकृति सिन्हा ने संभाली, और पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फाउंडेशन की सफलता और भविष्य की दिशा
अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन की संस्थापिका अभिव्यक्ति सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि सह-संस्थापक अमर सक्सैना ने तकनीकी कार्यों की व्यवस्था देखी। अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन का यह ओपन माइक कार्यक्रम न केवल रामपुर, बल्कि मुरादाबाद, अमरोहा, चंदौसी, दिल्ली जैसे विभिन्न शहरों में भी आयोजित करता है, जिससे युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा को साझा करने का व्यापक मंच मिलता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.