मीरापुर: दुकान पर ग्राहक को बुलाने पर  आपस में भिडे़ तीन व्यापारी

व्यापारियों के बीच हुई मारपीट से मौके पर भीड़ जमा हुई

मीरापुर। कस्बे के मुख्य बाजार में ग्राहक को अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर तीन कपड़ा व्यापारियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गयी।झगडे की सूचना पर दर्जनों व्यापारी व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कस्बें के मुख्य बाज़ार में मीरापुर निवासी व्यापारी राजन, जयप्रकाश व अमन की पास पास में कपड़े की दुकान है। सोमवार की दोपहर बाज़ार में खरीदारी के लिए आये एक ग्राहक को पहले अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर तीनों व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गयी तथा मामला इतना बढ़ गया कि तीनों व्यापारी आपस में भिड़ गए और तीनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होती देख व शोर-शराबा सुनकर आसपास के व्यापारी मौके पर आ गए तथा बीच बचाव कराने में जुट गए।
सी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी तो कस्बा इंचार्ज  देवपाल सिंह बाजार में झगडा होने की सूचना पर आनन फानन में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा तीनों व्यापारियों से मामलें की जानकारी ली तथा तीनों व्यापारियों को थाने चलने को कहा तो इस बात को लेकर व्यापारियों की पुलिस से भी बहस हो गई। जिसके बाद पुलिस झगड़ा करने वाले व्यापारियों को भविष्य में झगड़ा नही करने की चेतावनी देकर यहां से वापिस चली गई।बता दें कि मुख्य बाजार में त्यौहार के चलते भारी भीड चल रही है तथा झगडा होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.