रेलवे लाइन के खंभे पर फांसी से लटका मिला युवक का शव

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर की जांच पड़ताल

बुलंदशहर: कोतवाली ककोड़ के गांव रौनी उर्फ सलोनी निवासी युवक का शव गुरुवार सुबह दिल्ली -हावड़ा ट्रैक पर रेलवे लाइन के खंभे से फांसी से लटका हुआ मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

गांव निवासी जॉनसन (22 वर्ष) का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर रेलवे लाइन पर खंभे से फांसी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.