किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन: भारतीय किसान यूनियन (अनंत) के कई पदाधिकारियों को नजरबंद किया गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी जी के निर्देशानुसार आज गाजियाबाद में किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम था। इस दौरान, शासन ने भारतीय किसान यूनियन (अनंत) के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौधरी और जिला अध्यक्ष शुभम त्यागी समेत कई पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गाजियाबाद पहुंचने वाले सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को भी नजरबंद कर दिया गया।

गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन (अनंत) की ओर से ज्ञापन गाजियाबाद पुलिस प्रशासन को सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय चौधरी, जिला अध्यक्ष शुभम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष त्यागी, जिला मंत्री निशांत तेवतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत भाटी सहित यूनियन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य सक्षम त्यागी, केशव शर्मा, राहुल चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री सचिन शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अर्पित शुक्ला सहित महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख सदस्याएं किरण देवी, संजू देवी, प्रेमलता, सीमा देवी, पूजा देवी और मोनिका देवी भी शामिल थीं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भारतीय किसान यूनियन (अनंत) की पूरी टीम और समस्त पदाधिकारियों ने इस प्रयास में सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.