अलीगढ़ के निवासी पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोल्फर का पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान

पंचकूला। उत्तर प्रदेश के रामपुर से स्थानांतरित होकर जून 2023 में जम्मू-कश्मीर पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गोल्फ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंचकूला, चंडीगढ़ में आयोजित केरिपुबल इंटर सेक्टर गोल्फ टूर्नामेंट में “सर्वश्रेष्ठ गोल्फर” का पुरस्कार और विजेता ट्रॉफी जीती। वर्तमान में श्रीनगर, गांदरबल और बडगाम जिलों में ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह ने टीम इवेंट में जम्मू और कश्मीर जोन के लिए यह जीत हासिल की।

दिनेश कुमार सिंह ने रामपुर में केरिपुबल में रहते हुए गोल्फ खेलना सीखा और वर्ष 2022 में देहरादून सेक्टर की ओर से खेलते हुए “सर्वश्रेष्ठ विजेता कप” अपने नाम किया। 2023 में ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट में केरिपुबल का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें “नियरिस्ट टू पिन” पुरस्कार भी मिला, जो अब भी केरिपुबल में उनके नाम दर्ज है।

गूलर रोड, अलीगढ़ के निवासी दिनेश कुमार सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय नौरंगी लाल इंटर कॉलेज से प्राप्त की और स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की। 1993 में सहायक कमांडेंट के रूप में केरिपुबल में नियुक्त हुए सिंह वर्तमान में आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.