Rampur News: बमनपुरी स्टेडियम में प्रतिसार निरीक्षक की बड़ी लापरवाही, पत्रकारों के सम्मान को पहुंची ठेस

रामपुर: बमनपुरी स्टेडियम में आयोजित 41वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024 में प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह की लापरवाही के कारण पत्रकारों का सम्मान नहीं हो पाया, जिससे पत्रकारों में नाराज़गी और निराशा देखने को मिली।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिसार निरीक्षक द्वारा तीन दिनों तक पत्रकारों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पुरस्कार वितरण के समय अचानक उन्हें सम्मानित करने से इनकार कर दिया गया। इस निर्णय से पत्रकारों का मनोबल टूटा और आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची। पत्रकारों ने इस मामले की शिकायत एडिशनल एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव और एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्र से की, परंतु कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

प्रतियोगिता के समापन के बाद मुख्य अतिथि डीआईजी मुरादाबाद भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। पत्रकारों ने उम्मीद की थी कि उनका कार्य सम्मानित किया जाएगा, लेकिन उन्हें नाश्ते या आमंत्रण में भी शामिल नहीं किया गया। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि क्या पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक प्रतिसार निरीक्षक पर कोई कार्रवाई करेंगे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.