Asafpur: सहायक शाखा डाकपाल ऋतिक चौहान को पदोन्नति पर बरेली रेलवे डाक सेवा में भेजा गया, सहकर्मियों ने किया विदाई समारोह

  • रिपोर्ट: दानवीर सिंह

आसफपुर: गत शनिवार को सहायक शाखा डाकपाल ऋतिक चौहान को शासनादेश पर पदोन्नति प्राप्त होने के बाद मल्टी टास्किंग स्टाफ के रूप में रेलवे डाक सेवा बरेली भेजा गया। पिछले 8 महीनों से ऋतिक चौहान सिसरका डाकघर में सहायक शाखा डाकपाल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, और हाल ही में वह फैजगंज बेहटा डाकघर में अटैच थे।

ऋतिक चौहान के रेलवे डाक सेवा में प्रमोशन के उपलक्ष्य में उप डाकपाल प्रमोद कुमार शर्मा सहित डाक विभाग के अन्य सहकर्मियों ने सूक्ष्म जलपान कार्यक्रम के साथ उनका माल्यार्पण कर विदा किया। इस मौके पर सहकर्मियों और उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस विदाई समारोह में हर्षित चौहान, डी के यादव, अर्पित यादव, भगवान दास, संध्या, अंजलि यादव, प्रवेश कुमार पाठक, और जगमोहन यादव सहित अन्य स्थानीय सम्मानित जन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.