थाना गेट हकीमा पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया

अमृतसर: पंजाब में एक बार फिर बच्चों के अपहरण और उन्हें बेचने के मामले सामने आने लगे हैं। ताजा मामला अमृतसर के थाना गेट हकीम इलाके से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि गेट हकीम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने किरण देवी, राज कौर, और नवजोत कौर नामक महिलाओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि राज कौर और नवजोत कौर ने मिलकर लड़की का अपहरण किया था और बाद में उसे फाजिल्का में किरण देवी और दिव्या नाम की महिला को एक लाख रुपये में बेच दिया था। इस अपहरण की शिकार लड़की पुलिस की जानकारी के अनुसार, गिरोह की रिश्तेदार थी।

एसपी ने कहा कि फिलहाल दिव्या नाम की महिला की गिरफ्तारी बाकी है, और जिस शख्स ने लड़की को खरीदा था, उसे भी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए प्रयासरत है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.