बदायूं- 205 परीक्षार्थियों व पारिवारिक जनों ने उठाया निशुल्क सेवा का लाभ

बदायूं। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2023 के दृष्टिगत दिनांक 28.10.2023 एवं 29.10.2023 को परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आये हुए अभिभावकों के ठहरने हेतु आश्रय गृह, निकट प्राइवेट बस स्टैण्ड, बदायूँ में निःशुल्क एवं समुचित व्यस्था भी कराई गई

पहले दिन की परीक्षा हेतु दिनांक-27.10.2023 की प्रातःकाल से 28.10.2023 की प्रातः 09ः00 बजे तक कुल 98 लोगों ने निःशुल्क सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया, जिसमें 90 परीक्षार्थी एवं 5 उनके साथ अभिभावक तथा 03 अन्य लोग थे।
90 परीक्षार्थियों में से 11 महिलाएं तथा शेष 79 पुरुष हैं।

इसी प्रकार दिनांक 28.10.2023 की प्रातः 9 बजे से दिनांक 29.10.2023 की प्रातः 10ः00 बजे तक कुल 107 लोगों को निःशुल्क सुविधाओं का लाभ मिला, जिसमें 93 परीक्षार्थी एवं 14 उनके साथ आये हुए अभिभावक हैं। 93 परीक्षार्थियों में 15 महिलाएं एवं शेष 78 पुरुष हैं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.