राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण ने एनसीसी कैडेट को लेकर की बैठक

रामपुर: जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ.शहजाद हसन खान द्वारा निरंतर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत राजकीय रजा महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट की रैली का आयोजन किया गया।
तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत राजकीय रजा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.जागृति मदान एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार द्वारा इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर राजकीय रजा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला महिला चिकित्सालय में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अनवर द्वारा की गई। बैठक में महिला चिकित्सालय के चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रतिभा किया। इसमें तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के इलाज एवं जागरूकता के विषय में तथा जुर्माना अभियान चलाने पर चर्चा की गई।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.