महाविद्यालय में गांधी जयंती की तैयारीयों को लेकर की गई बैठक

रामपुर: महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ जागृति मदान धींगड़ा की अध्यक्षता में गांधी जयंती आयोजन हेतु तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक आवश्यक बैठक ली गई। उक्त बैठक में प्राचार्य ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को भव्य रूप से और अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाने के लिए सभी समितियों के संयोजकों एवं सदस्यों को पूरे मनोयोग से कार्य करने को निर्देशित किया। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय की इमारत को लाइट्स द्वारा सजाकर भव्य आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई।
इसके अतिरिक्त क्रीड़ा परिषद की एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। जिसके अन्तर्गत क्रीड़ा प्रभारी डॉ मुजाहिद अली ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की चर्चा की।
अवसर पर समारोहक महोदय प्रो सैयद मो अरशद रिज़वी, प्रो मीनाक्षी गुप्ता, डॉ अजीता रानी, डॉ विनय कु शर्मा, डॉ सुमन लता, डॉ जहाँगीर अहमद ख़ान, डॉ रेनू, डॉ मुजाहिद अली, डॉ ज़ेबी नाज़, डॉ एसके गौतम, डॉ राजीव पाल, डॉ वीके राय, डॉ ज़ुबैर अनीस, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ उपदेश छिम्बवाल, डॉ राजू, डॉ गजेंद्र सिंह, डॉ नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.