आज भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोग एवं महिलाएं पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पहुँचे

आज भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोग और महिलाएं पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पहुँचे। वहाँ पहुँचकर उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाज़ी करते हुए धरना दे दिया और वहीं पर सभा का आयोजन किया।

सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, राहुल गुर्जर, बी के शर्मा, नवीन जैन, तिलक राज अधाना, निर्दोष खटाना, बीर सिंह, राज वर्मा आदि ने नगर पालिका द्वारा की गई टैक्स वृद्धि, सीकरी खुर्द की ज़मीन के दाखिल-खारिज, रैपिड मेट्रो द्वारा किए गए सड़क के गड्ढे, सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव एवं सीकरी भवन के 22 करोड़ रुपए खर्च करने के संबंध में अपने विचार रखे।

लगभग 2 घंटे बाद धरना स्थल पर एसडीएम संतोष राय पहुँचे, जिनको मोर्चे के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर ने 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर दस दिन में हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से देव पंडित, साहब सिंह, मोनू गुर्जर, दक्ष नगर, विपिन जिंदल, सुंदर सिंह, चमन सिंह, शांति देवी, रामदत शर्मा, सतवीर प्रजापति, बॉबी यादव, जे पी शर्मा, सभासद प्रवीण गुर्जर और सभासद प्रीतम सेनी मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को उठाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.